आंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी का नमन !!
भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों के लिए समर्पित था, जो आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है। उन्होंने देशवासियों से आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।