logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुद्धसैन वार्ष्णेय विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब आंबेडकर जयंती

{मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर}

बिल्सी। नगर के श्री बुद्धसैन वार्ष्णेय स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के अधूरे सपनों को साकार करने और समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प दोहराया। विद्यालय के प्रबंधक गोपाल वार्ष्णेय ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों और गरीबों को सम्मान दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया तथा शिक्षा को सबसे बड़ा महत्व बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जय सिंह, देव ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, विजय सिंह यादव, अरविंद वार्ष्णेय, किरन यादव, कुसुम, मधु, मंजू, सिप्रा एवं आराम सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम ने सभी में सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संवाद

26
1349 views

Comment