logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरुखनगर नगरपालिका क्षेत्र में हो रहे गलत काम की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा एडीजीपी सीआईडी और नगरनिगम कमिश्नर को देने के बाद नहीं हुई कोई कार्रवाई

फरुखनगर नगरपालिका क्षेत्र में हर दिन कोई ना कोई गलत काम होता है अवैध तरीके से बड़ी-बड़ी बिल्डिंग में बनाई जा रही है
पुरातत्व विभाग की गोल बावड़ी के पास गलत तरीके से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आंखों के सामने ही बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बनाई जा रही है

अवैध तरीके से वाटिका चल रही है होटल चल रहे हैं बड़े-बड़े शोरूम बनाए जा रहे हैं मिनी वेयर हाउस बन जा रहे हैं जिसमें सरकार के रेवेन्यू का लगातार गबन किया जा रहा है लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि और अधिकारी आंख बंद कर कर बैठे हैं निर्माण कर्ताओं के सामने पता नहीं क्या कारण

बार-बार उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जाता है कि फरुखनगर में सरकार के रेवेन्यू का गबन किया जा रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है

ऐसा ही एक मामला अभी और आया है दाबोदा मोड से फाजिल्पू मोड तक रोड का निर्माण किया जा रहा है ठेकेदार रात को रोड बनता है दिन में कोई काम नहीं करता क्योंकि घटिया मैट्रियल का इस्तेमाल कर रहा है और यहां के जनप्रतिनिधि और अधिकारी सो रहे हैं पता नहीं क्या कारण है जांच का विषय हरियाणा सरकार के रेवेन्यू का गबन किया जा रहा है और हरियाणा सरकार की बदनामी की जा रही है

7
1036 views

Comment