logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहम्मदपुर दाऊदपुर में भीषण आग, तीन गायों की जलकर मौत

कल दिनांक 13/4/2026
अयोध्या जनपद के मोहम्मदपुर दाऊदपुर गांव में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन गायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी राधे लाल पुत्र छोटे लाल की पतवार से बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा भूसा जलकर राख हो गया। झोपड़ी के पास बंधी तीन गायें भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मवई थाना प्रभारी, पीआरबी पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस व प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

12
765 views

Comment