logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट*



रिपोर्टर - इंजी. खेमचन्द कुशवाहा
मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने की तारीख तय हो गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं के परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
इस बार खास बात यह है कि परिणामों की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं अपने अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से ही छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब तारीख घोषित होने से छात्रों में उत्साह और हलचल बढ़ गई है। यह परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऐसे में सभी छात्र अपने परिणाम को लेकर काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं।

0
411 views

Comment