logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का सीधा प्रसारण शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिंड में देखा एवं सुना गया

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का सीधा प्रसारण शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में देखा एवं सुना गया

भारत सरकार द्वारा आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का सीधा प्रसारण आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में देखा एवं सुना गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संबोधन दिया। महाविद्यालय में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण/आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग/नोडल श्रीमती रूपल पुरोहित सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों को सुना।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा, आत्मविश्वास और गर्व से परिपूर्ण था। जैसे ही प्रधानमंत्री जी का संदेश स्क्रीन पर प्रसारित हुआ, छात्राओं के चेहरों पर नई उम्मीद और प्रेरणा की चमक साफ दिखाई देने लगी। उनके शब्दों ने नारी शक्ति के महत्व को न केवल उजागर किया, बल्कि हर छात्रा के मन में आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का एक नया संकल्प भी जगा दिया।
महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग/नोडल श्रीमती रूपल पुरोहित ने भी इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो छात्राओं को अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवतियों को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। छात्राओं ने भी इस लाइव प्रसारण को बेहद प्रभावशाली बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचारों ने उन्हें समाज में अपनी भूमिका को समझने और आगे बढ़ने का साहस दिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नारी सशक्तिकरण के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind

24
807 views

Comment