छात्रों ने डिस्कॉम कार्यालय का भ्रमण किया
झालावाड़| मोटर गैराज रोड स्थित सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के महाराजा प्राइवेट आईटीआई के छात्रों ने विद्युत विभाग के 220 केवी ज्योति नगर केंद्र का भ्रमण किया। निदेशक नईम मंसूरी और हितेश तिवारी के अनुसार भ्रमण का उद्देश्य छात्रों का तकनीकी ज्ञान बढ़ाना था। प्रधानाचार्य मोहम्मद कासिम ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के छात्रों को तकनीकी अभियंता रजनीश जोगी ने बिजली प्रसारण और सप्लाई प्रणाली की जानकारी दी। छात्रों ने घरों तक बिजली पहुंचने की प्रक्रिया पर सवाल पूछे और जवाब मिले। भ्रमण के दौरान अनुदेशक राहुल पाल भी मौजूद रहे।
Aima media jhalawar