logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहरिया आदिवासी परिवारों को मिली आर्थिक मजबूती: मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना में 18 हितग्राहियों को उन्नत नस्ल की भैंसे वितरित

सहरिया आदिवासी परिवारों को मिली आर्थिक मजबूती: मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना में 18 हितग्राहियों को उन्नत नस्ल की भैंसें वितरित

प्रत्येक हितग्राही को भैंस के साथ 4 क्विंटल 50 किलो दाना भी प्रदान
अंबेडकर जयंती सप्ताह के तहत पहाड़गढ़ में हुआ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड पहाड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 18 सहरिया आदिवासी हितग्राहियों को उन्नत नस्ल की एक-एक भैंस प्रदान की गई। प्रत्येक हितग्राही को भैंस पालन के लिए 4 क्विंटल 50 किलो दाना भी उपलब्ध कराया गया।
यह कार्यक्रम भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आदिवासी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कन्हैयालाल गुर्जर, जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री अमर सिंह धाकड़, जिला पंचायत सदस्य श्री हरी सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जनपद पहाड़गढ़ श्री मयंक त्यागी तथा उप संचालक पशुपालन डॉ. बी.के. शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

27
975 views

Comment