logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधानसभा अध्यक्ष ने 6.40 करोड़ की लागत से 9 किमी सड़कों का भूमिपूजन किया

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने 6.40 करोड़ की लागत से 9 किमी सड़कों का भूमिपूजन किया

पंचमपुरा-मलुपुरा व जोंहा-पीपरीपुरा मार्ग निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर संपर्क

विभिन्न पंचायतों में 33 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को दिमनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 9 किलोमीटर लंबी एवं 6 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से पंचमपुरा और जोंहा में दो सड़कों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के माध्यम से विभिन्न पंचायतों में 33 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष सुश्री मधुरिमा तोमर, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व विधायक श्री सत्यप्रकाश सखवार, महंत बालक दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम पंचायत पंचमपुरा में 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से 4 किलोमीटर लंबी पंचमपुरा से मलुपुरा सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत जोंहा में 3 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 5 किलोमीटर लंबी जोंहा से पीपरीपुरा मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न पंचायतों में 33 अन्य निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत विकास को गति मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी का सपना था कि प्रत्येक गांव पक्की सड़कों से जुड़ा हो और आज यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही हर गली-मोहल्ला अभी पूरी तरह न जुड़ा हो, लेकिन प्रत्येक गांव सड़क संपर्क से जुड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि गांव, गरीब और किसान को सीधा लाभ मिले। सड़कों के निर्माण से किसान अपनी फसल आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकते हैं और दुग्ध उत्पादन को भी बाजार में उचित मूल्य मिल पा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि दिमनी विधानसभा क्षेत्र सहित टेंटरा से बुधारा तक विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सांसद निधि, विधायक निधि एवं जनपद निधि के माध्यम से निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
सांसद श्री तोमर ने कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से सड़क, बिजली, पानी के साथ-साथ किसान सम्मान निधि एवं लाड़ली बहना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

36
733 views

Comment