logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीदी के संबंध में उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सम्पन्न

समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीदी के संबंध में उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सम्पन्न



समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीदी के संबंध में उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं ऑपरेटरों का प्रशिक्षण अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में प्रबंधक वेयर हाउस, जिला प्रबंधक नागरिक अपूर्ति निगम, जिला आपूर्ति नियंत्रक, उपायुक्त सहकारिता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के कर्मचारी, समस्त उपार्जन केन्द्र प्रभारी एवं ऑपरेटर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खरीदी सुचारू रूप से संचालन के लिये अपर कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये। उन्होंने खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि खरीदी एफएक्यू क्वालिटी की ही की जावे। यदि वगैर एफएक्यू क्वालिटी का गेंहू खरीदा जायेगा तो कार्यवाही की जाएगी।

-

#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

39
1014 views

Comment