logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 9 अप्रैल से चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया

Noida में मजदूरों के प्रदर्शन ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 9 अप्रैल से चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया और सैकड़ों कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने कई फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की और वाहनों को निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार, करीब 350 फैक्ट्रियों में नुकसान पहुंचा, जबकि 150 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। कई जगहों पर पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल ज्यादातर युवा थे और आंदोलन का कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं दिखा। औद्योगिक संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

वहीं, Yogi Adityanath ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही श्रमिकों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

0
0 views

Comment