logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवागत कलेक्टर ने देवझिरी मंदिर में दर्शन कर ग्रहण किया पदभार

नवागत कलेक्टर ने देवझिरी मंदिर में दर्शन कर ग्रहण किया पदभार

नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज प्रातः देवझिरी स्थित प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर में पहुँचकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महादेव से जिले की समृद्धि, सुख-शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

मंदिर दर्शन के उपरांत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट कलेक्टर कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कलेक्टर डॉ. भरसट ने जिले के समग्र विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और जनहित को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी. एस. सोलंकी. सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री विजय कुमार मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई एवं अन्य उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #jhabua #JansamparkMP

56
1241 views

Comment