टीकमगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह आज, उत्सव भवन में होगा आयोजन
📍 टीकमगढ़ | 14 अप्रैल 2026
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम स्थानीय उत्सव भवन, टीकमगढ़ में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें।
👉 जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।