logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो तालगाड़ियां रोड बांधाडीह बांसबोदरो मोड़ पर भयानक रोड एक्सीडेंट

📰 समाचार रिपोर्ट

बोकारो/तलगड़िया:
बांधाडीह पंचायत से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पंचायत के निवासी महेंद्र महतो (पान बाबू) की माता जी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वे बासबदरो मोड़ क्षेत्र से वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान वेदांता प्लांट से संबंधित एक नीले रंग की बलेनो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तलगड़िया मोड़ स्थित हिल कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें ICU में रखा गया है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

👉 आगे के अपडेट के लिए पेज को Like, Share और Comment जरूर

2
88 views

Comment