logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर नागरिक सुरक्षा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत टाउन हॉल प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह ने की तथा संचालन डिविजनल वार्डन दीपक अग्रवाल ने किया।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी जनगणना 2027 के लिए वार्डनों की ड्यूटी निर्धारण एवं पोस्टो पर वार्डन एवं स्वयंसेवकों की भर्ती सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई।
स्टाफ ऑफिसर नवनीत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण मई 2026 में तथा दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्डन को लगभग 180 घरों का डेटा संकलन करना होगा। इस कार्य के लिए प्रति स्वयंसेवक को लगभग ₹9000 का मानदेय दिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित विभिन्न अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा ने सभी पोस्ट वार्डनों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शीघ्र वार्डन एवं स्वयंसेवकों की भर्ती पूर्ण करें, जिससे जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बैठक के दौरान नवनीत चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही, वार्डनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। अंत में सभी पदाधिकारियों ने बैठक के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन संजय गोयल, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन राजेंद्र शर्मा, स्टाफ ऑफिसर मनोज शर्मा, नवनीत चौधरी, घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा, तुषार शर्मा, पोस्ट वार्डन प्रमोद कूल, अरुण कुमार, राजन गुप्ता, सचिन त्यागी, सहित अन्य वार्डन उपस्थित रहे।

17
366 views

Comment