logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

जय प्रकाश त्रिपाठी
संवाददाता सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, 13 अप्रैल 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय ने की।
बैठक में बैंक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत में चिन्हित कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की।
इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री बीरेन्द्र कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरूण कुमार-चतुर्थ सहित खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, श्रम, नगर विकास, स्वास्थ्य, परिवहन, आबकारी एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि 09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का त्वरित एवं सुलभ निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।

10
5662 views

Comment