logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़वा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का दौरा, विकास कार्यों व पासवान समाज के उत्थान पर हुई चर्चा,वही पलामू क्लब में धूमधाम से मनाई गई बाबा चौहरमल ज

गढ़वा: जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी के आवास पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री माननीय राधा कृष्ण किशोर का आगमन हुआ, जहां जिले के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पासवान समाज के उत्थान को लेकर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष चंदन पासवान ने समाज में एकजुटता, समरसता एवं विकास के मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखते हुए ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सभी के लिए प्रेरणादायक बताया गया।वही पलामू क्लब में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती का भव्य आयोजन पासवान समाज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद कुमार पासवान एवं संचालन बीरेंद्र पासवान ने किया। पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें मुख्य अतिथि जवाहर पासवान समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा चौहरमल के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता पर जोर दिया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी व तलवार देकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने पासवान समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और सामाजिक चुनौतियों के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाया।मौके पर शांति देवी (जिला परिषद अध्यक्ष), राधा कृष्ण किशोर (वित्त मंत्री, झारखंड सरकार), चंदन पासवान (जिला अध्यक्ष, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति),वाही पलामू क्लब जयंती समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग में नंद कुमार पासवान (अध्यक्ष), बीरेंद्र पासवान (संचालक), अशोक पासवान (DRDA पलामू), जवाहर पासवान (मुख्य अतिथि), शंभू प्रसाद (राष्ट्रीय सलाहकार सह प्रदेश अध्यक्ष), राज कुमार पासवान, बिंदेश्वर पासवान, प्रो. संगीता पासवान, ब्रजकिशोर पासवान, संजय पासवान, सुनील पासवान, कृष्णा पासवान, कामेश्वर पासवान, अशोक पासवान, अजय प्रकाश, अखिलेश पासवान, अजय पासवान, वीरेंद्र पासवान, मनोज पासवान, संतु पासवान, जोगिंदर पासवान, रघुनंदन पासवान, रामजन्म पासवान, राम नारायण पासवान, डॉ. राधेश्याम पासवान, विनोद पासवान, दिलीप पासवान, मुखिया रितु पासवान, संजय राम, जयकुमार पासवान, अनिल पासवान, उमाशंकर पासवान, निर्मल पासवान, नंदा पासवान, मंदीप पासवान, विजय पासवान, बिमलेश पासवान, धर्मेंद्र पासवान, राजू पासवान, सुरेश पासवान, उमेश पासवान, मनोज पासवान, छठन पासवान, शंकर पासवान, रमेश पासवान सहित लगभग 250 लोग उपस्थित रहे

0
913 views

Comment