पिपरहिया पोखरी के 10 दिन पुराने कार्यों पर भी दिख रही हाजिरी, उठे सवाल
महराजगंज / जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा नारायण में स्थित पिपरहिया पोखरी के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले कराए गए कार्यों पर भी वर्तमान में हाजिरी दिखाई जा रही है, जबकि मौके पर ऐसा कोई कार्य होते नहीं दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि जिन कामों को पहले ही पूरा कर लिया गया था, उन्हीं पर दोबारा मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। इससे अभिलेखों और जमीनी हकीकत में स्पष्ट अंतर नजर आ रहा है, जिससे सरकारी धन के उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले को लेकर जांच की मांग उठ रही है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो योजनाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है।
अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।