logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 15 मेधावी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

चकवसावन में 15 मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
चकवसावन। राम दुर्गा फाउंडेशन के तत्वावधान में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को U.K Classes (पुराना पंचायत भवन, भंडारीसम) मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 15 मेधावी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्रों में अंकित (447), रंजीत (443), कुणाल (421), सुजीत (400), शिवम (380), पियूष (343), रूपा (340), राजीव (330), अभिलाषा (312), शालिनी (300), सीमा (268), अरविंद (261), अर्चना (259), साक्षी (256) एवं चांदनी (254) शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने सभी बच्चों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख समाजसेवियों में योगेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, शंकर कुमार यादव, राम दुर्गा फाउंडेशन टीम तथा U.K Classes के शिक्षक उगन सर शामिल रहे।
कार्यक्रम का आयोजन राम दुर्गा फाउंडेशन के निदेशक अनुज कुमार के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

2
0 views

Comment