logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंडर-16 क्रिकेट में होशियारपुर टीम ने रोपड़ को हराकर लगातार दूसरी जीत की अर्जितः डा. रमन घई होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा


अंडर-16 क्रिकेट में होशियारपुर टीम ने रोपड़ को हराकर लगातार दूसरी जीत की अर्जितः डा. रमन घई

-होशियारपुर की ओर से मनकरन ने बनाए नाबाद 205, अभिनव ने नाबाद 62 तथा अमरप्रीत ने 48 रन का दिया योगदान

होशियारपुर ()। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अंतरजिला अंडर-16 क्रिकेट टूरानमैंट के एक पूल के लीग मैच में खेलते हुए होशियारपुर की टीम ने जिला रोपड़ की टीम को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर 3 अंक अर्जित किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि रोपड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। जिसमें विहान कोठा ने 101 व अरनव शर्मा ने 79 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनधर्व महाजन, संकल्प शर्मा, ईशान अत्र व अभिनव प्रताप ने रोपड़ के 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर की टीम ने मनकरन सिंह के नाबाद दोहरे शतक 205 रन तथा अभिनव प्रताप के नाबाद 62 रन अमरप्रीत के 48 रन तथा कप्तान युवराज ठाकुर के 34 व उपकप्तान मनन नारायण के 25 रन की बदौलत निर्धारित 90 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 398 रन बनाकर पहली पारी में 130 रन की बढ़त के आधार पर जीत दर्ज करते हुए 3 अंक अर्जित कर लिए। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने इससे पहले कपूरथला टीम को हराकर लगातार आज दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला जिला नवांशहर के साथ 15-16 अप्रैल को होशियारपुर में खेला जाएगा। होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एचडीसीए की तरफ से टीम को बधाई दी। टीम की इस जीत पर टीम के कोच दलजीत सिंह व परवीन कपूर शिंटू तथा सहायक कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी व जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, जूनियर कोच निकिता कुमारी ने भी टीम की इस बड़ी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि टीम आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। टीम की इस जीत पर चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर जोगराज, सतप्रीत साबी, कोच तारा चंद नारु नंगल, कोच खेमकरन तलवाड़ा, अमित ठाकुर, दीपक कुमार, नरेश कालू, सोढी राम आदि ने भी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

0
0 views

Comment