logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर भाजपा का दीपोत्सव, कार्यों को किया याद

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव द्वारा स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब के समाज के प्रति योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोङे ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बाबा साहब को सम्मान देने के साथ ही उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही अनुसूचित जाति समाज के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सर्व श्री अनिरुद्ध चटर्जी, सपना पाल, नपा उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, रंजिता डहरिया, बोध महासभा के जितेंद्र माहोरे, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, महेंद्र सूर्यवंशी, मंडल मंत्री शशि नामदेव, मनोनीत पार्षद बंटी अरोरा,विशेष चौरसिया,सोनू बाईकर, पार्षद संजय जैन, अमित यादव, शरद कुरोलिया, अभिषेक पारे, पवन टांडेकर, नितेश टांडेकर, देवेंद्र टांडेकर, कपिल शुक्ला,पारद बोनिया सहित भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

37
1178 views

Comment