राजाखेड़ा से खबर
*राजाखेड़ा में बड़ा सड़क हादसा,बाइक और बोलोरो की जबरजस्त भिड़ंत,में 3 की दर्दनाक मौत*
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में सोमवार दोपहर 4 बजे के करीब दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया जिसमें बाइक व बोलोरो गाड़ी की जबरस्त भिड़ंत हो गई और बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो
गई।जानकारी के अनुसार भूरी देवी पत्नी मान सिंह उम्र 40 साल, सचिन पुत्र मान सिंह 18 साल, शकुंतला देवी पत्नी छबिराम उम्र 50 साल निवासी बाबरपुर अपने घर से बाइक पर सवार होकर मनोना उत्तरप्रदेश आज शादी में जा रहे थे तभी अचानक सिद्धायपुरा की ओर से आ रही थी तभी अचानक आमने सामने भयंकर भिड़ंत हो गई और बाइक सवार तीनों बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राजाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जहां मृतकों को तुरंत राजा खड़ा अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया।