जिला कार्यालय कोंडागांव में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान, जनगणना एवं राजस्व पखवाड़ा के तहत प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई।
कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य सर्वे, छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग कार्य को प्राथमिकता से संचालित करने को कहा।
उन्होंने आगामी जनगणना कार्य को पारदर्शी रूप से संपन्न कराने, गांव-गांव में मुनादी कर जनजागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, जल जीवन मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#कोंडागांव #सुशासन #जनसेवा #विकास