एकादशी पर सेवा का संगम, राधे-राधे ग्रुप का अन्नदान कार्यक्रम
एकादशी पर सेवा का संगम, राधे-राधे ग्रुप का अन्नदान कार्यक्रम
हैदराबाद राधे-राधे ग्रुप हैदराबाद के तत्वावधान में एकादशी के पावन अवसर पर नामपल्ली स्थित बबली गार्डन पिलर नंबर 1265 ए के पास नियमित अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया। एकादशी जैसे पवित्र दिन पर किए गए इस अन्नदान को सभी ने पुण्य का कार्य बताते हुए इसकी सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में सुनीता अग्रवाल, भाकर राम कुमावत, कमला देवी कुमावत, भगत राम गोयल, संजय गोयल, किरण गोयल, जगन इलाकुर्थी, गौरव गोयल, संजय अग्रवाल, सविता अग्रवाल, मनीष चिंडालिया, बबीता अग्रवाल, बरखा गोयल, मनीष गुप्ता, महेश गुप्ता, प्रीतिका अग्रवाल, सोहनलाल दायमा, सुरेश सिंघल एवं महेश अग्रवाल शामिल रहे।
सभी सदस्यों ने मिलकर इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाया। यह आयोजन न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी प्रसारित किया। राधे-राधे ग्रुप द्वारा निरंतर किए जा रहे ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं