logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

4 मार्च 26 होली पर तरुण हत्या कांड के 6 मुख्य खूंखार हत्यारों फरार दिल्ली मुख्यमंत्री नींद से जागो विजय बड़गुजर

दिल्ली उत्तम नगर में 4 मार्च 26 होली पर तरुण हत्या कांड के हत्यारों की गिरफ्तारी करने में नाकाम रही है ! के.एस.इ. संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष विजय बड़गुजर ने बताया की दिल्ली पुलिस तरुण हत्या कांड में आज तक नामजद मुज़रिमों की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है ! नामजद 22 लोगों में अब तक 16 की गिरफ्तारी की गयी है जिसमें महिलाएं और दो नाबालिग है ! 6 मुख्य खूंखार आरोपी अभी फरार चल रहे है ! जो पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार की लापारवाही दर्शाता है ! तरुण की हत्या हुए एक महीने से ज्यादा समय होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने ना गिफ्तारिया की है और ना ही अभी तक क्राइम सीन क्रिएट किया है ! दिल्ली पुलिस की इन्ही लापरवाही या घुसखोरी के कारण मुज़रिमों को सख्त सजा नहीं हो पाती है ! इसी कारण दिल्ली में क्राइम बड़ रहे है ! अध्यक्ष विजय बड़गुजर ने दुःख जताते हुए मुख्य मंत्री रेखागुप्ता जी से ई संस्था की और से लिखित रूप से अपील की मुख्य मंत्री तरुण हत्या केस की जाँच सीबीआई या SIT का गठन कर जाँच करायी जाये ! और केस फ़ास्ट कोर्ट में चलाया जाये ! तभी पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा ! अनुकम्पा के आधार पर तरुण परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुकदमा लड़ने के लिए दो करोड़ की सहायता राशि तुरंत दी जानी चाहिए ! विजय बड़गुजर ने ई संस्था की और से पत्र लिख मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता जी से पीड़ित परिवार की मुलाक़ात के लिए समय माँगा है!

1
268 views

Comment