logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संगठन महामंत्री श्री विनोद जिंटा जी एवं महामंत्री श्री धर्मेंद्र धामी जी का भी फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा

संगठन महामंत्री श्री विनोद जिंटा जी एवं महामंत्री श्री धर्मेंद्र धामी जी का भी फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा

ग्राम चलोला में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री विनय कुमार जी का जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष श्री देशराज गौतम जी तथा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट शोभित गौतम जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर माननीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
इस दौरान संगठन महामंत्री श्री विनोद जिंटा जी एवं महामंत्री श्री धर्मेंद्र धामी जी का भी फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक श्री विवेक शर्मा जी, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री कुलदीप कुमार जी, हिमकोफेड के चेयरमैन श्री विक्रम शर्मा (डिकी) जी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र धर्मानी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश पराशर जी, ऊना लीगल सेल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वीरेंद्र मनकोटिया जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ओंकार कपिला जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पवन ठाकुर जी, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती सुमन ठाकुर जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त समता आंदोलन पंजाब एवं हिमाचल के अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य जी, श्री सुरिंदर कंवर जी, डॉ. रविंदर कुमार, बार काउंसिल अम्ब के अध्यक्ष श्री विकास कश्यप जी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार प्रेसिडेंट श्री रणदीप ठाकुर जी, श्री एस.एन. शुक्ला जी, श्री परवीन शर्मा जी, हिमाचल यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अखिल अग्निहोत्री जी, पूर्व महासचिव युका श्री ईशान ओहरी जी, श्री विजय आगरा जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुकुल बाली जी, श्री कवि दत्त शर्मा जी, श्री अनिल ठाकुर जी सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

3
136 views

Comment