logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र कम्पिल के नुनेरा गांव में झोपड़ी में भीषण आग, गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख; बकरी की मौत, ₹50 हजार का नुकसान

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नुनेरा में सोमवार दोपहर एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक गरीब परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का पूरा सामान, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं, वहीं झोपड़ी में बंधी एक बकरी की भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव नुनेरा निवासी दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक सुरेश कश्यप अपनी पत्नी सुनीता के साथ गांव में झोपड़ी बनाकर जीवन यापन करते हैं। सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से उनकी झोपड़ी में आग लग गई। शुरुआत में आग धीमी थी, लेकिन देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया।



ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

आग की लपटें उठती देख पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा चारपाई, कपड़े, बर्तन, अनाज समेत पूरा घरेलू सामान जल चुका था।

पीड़ित सुरेश कश्यप के अनुसार, इस हादसे में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनका पुत्र हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी गांव के पास स्थित एक अन्य झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें भी भारी नुकसान हुआ था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना पीड़ित द्वारा तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपनी जिंदगी को पटरी पर ला सकें।

0
2395 views

Comment