निजी स्कूलों मे फीस वृद्धि के विरुद्ध जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
निजी स्कूलों मे फीस वृद्धि के विरुद्ध जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
निजी स्कूलों में फीस वृद्धि किए जाने से अभिभावक बहुत ही आक्रोश है अभिभावक एकता समिति उत्तर प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रयागराज कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह मिलकर ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि गरीब हो यह रईस शिक्षा शिक्षा हो एक समान अधिकार वर्तमान समय प्राइवेट कान्वेन्ट स्कूलों में बेतहाशा वृद्धि से अभिभावक परेशान हैं। स्कूलों में 15/से 25/प्रतिशत फीस वृद्धि उसके बाद लगभग हर साल पाठ्य पुस्तकों में बदलाव हो रहा हैं स्कूलों को भी व्यवसायिक केन्द्र बनाकर या किसी दुकान से तालमेल करके कापी किताब जूते मोजे आदि सामग्री मनमानी कीमत पर खरीदने हेतु अभिभावकों को विवश किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में आम आदमी अपने बच्चों को शिक्षित कर पाने में असहज दिखाई दे रहा है।
प्रमिल केसरवानी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन से कान्वेन्ट स्कूलों में हो रही बेतहाशा फीस वृद्धि पर तत्काल पर रोक लगाई जाय।
शिक्षा के मन्दिर स्कूलों का व्यवसायीकरण रोककर अभिभावकों को कहीं से भी कापी किताब,जूते मोजे आदि खरीदने हेतु स्वतन्त्र किया जाय
पाठ्यक्रमों में बदलाव में कम से कम 10 वर्ष का अन्तर निर्धारित किया जाय। ज्ञापन सौपा वाले सर्वश्री प्रदीप श्रीवास्तव मनीष गुप्ता अतुल खन्ना बृजेश निषाद विकास अग्रहरि विपिन गुप्ता राहुल अग्रवाल इमरान अली बबलू मो.साहिल सचिन पटेल प्रदीप यादव अभिभावक मौजूद रहे
नोट - अभिभावक एकता समिति उ. प्र. द्वारा कॉन्वेंट स्कूल मे फीस वृद्धि किए जाने के विरोध में
( उपवास) स्थान - धरना स्थल सिविल लाइन दिनांक 14/4/26 दिन मंगलवार सांयकाल 4:00 से 6:00बजे तक धरना दिया जाएगा।
भवदीय
विजय गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
अभिभावक एकता समिति उत्तर प्रदेश