logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CM Mamta Banerjee ने दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से TMC प्रत्याशी कवि दत्त को जिताने के लिए खास अपील की


दुर्गापुर :- दुर्गापुर के चतुरंग मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के माध्यम से अधिकारियों का तबादला कर भाजपा बंगाल को डराने की कोशिश कर रही है। ममता ने कड़े लहजे में कहा कि यदि उन्हें डराने के लिए जेल भेजा गया, तो वे वहां से और भी बड़ी जीत हासिल करेंगी। उन्होंने भाजपा को '440 वोल्ट' का खतरा बताते हुए जनता को आगाह किया कि यह दल केवल झूठ और साजिश की राजनीति करता है। मुख्यमंत्री ममता ने स्थानीय रोजगार के मुद्दे पर बाहरी लोगों के हस्तक्षेप को रोकने का वादा किया और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात दोहराई। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और वामदल भी भाजपा की मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बंगाल पर प्रहार करने वालों को अब दिल्ली में जवाब दिया जाएगा और वे डटकर इसका मुकाबला करेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कवि दत्त को जीतने की खास अपील करते हुए कहा कि वह कवि दत्त को 15 वर्षों से जानती हैं और वह उनकी पसंद के प्रत्याशी है। इसलिए किसी की भी बात नहीं सुनें। कवि दत्त को हर हाल जिताए। उन्होंने बहुत कार्य किए हैं।

4
36 views

Comment