logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूज्य पिता स्वर्गीय साइमन मरांडी जी की पुण्यतिथि में डांगापाड़ा मोड़ स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूज्य पिता स्वर्गीय साइमन मरांडी जी की पुण्यतिथि में डांगापाड़ा मोड़ स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. साइमन मरांडी के समर्थक, चाहनेवाले लोग उपस्थित हुए। मैंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय मरांडी जी ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित कर दिया। वे एक दूरदर्शी, संघर्षशील और जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद की। उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और जनसरोकारों से गहराई से जुड़ा हुआ था। वे हमेशा आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर हम सभी ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
🙏 भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏

10
176 views

Comment