logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्राईम ब्रांच और सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

*🚫क्राइम ब्रांच और सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 किलो 978 ग्राम गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार*
जबलपुर। क्राइम ब्रांच और थाना सिहोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 किलो 978 ग्राम गांजा जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 48 हजार 900 रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमती प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनसकरा तिराहे पर कुछ महिलाएं और पुरुष थैलों व पिट्ठू बैग में गांजा लेकर कटनी से जबलपुर की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
दबिश के दौरान संदिग्ध हुलिये के 3 महिलाएं और 2 पुरुष पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नंदनी देवी, कामिनी बैन, वैष्णवी उर्फ जया बैन, अजय प्रजापति और दीपक चौरसिया बताए। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 18 किलो 83 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लाते हैं। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने कुसनेर निवासी सोनू उर्फ विष्णु पटेल के घर पर दबिश दी, जहां से 8 किलो 895 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 26 किलो 978 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
0 views

Comment