बृजमनगंज में टैक्सी स्टैंड की नीलामी संपन्न, MB कंस्ट्रक्शन ने ₹13.13500 लाख में लिया ठेका
बृजमनगंज, महाराजगंज
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज सीमांतर्गत टैक्सी स्टैंड के ठेके की नीलामी प्रक्रिया सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस नीलामी में तीन फर्म के लोगों ने भाग लिया l भगवती इंटरप्राइजेज, बीके एंटरप्राइजेज, एमबी कनट्रेक्शन lइस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल प्रशासनिक अधिकारी सुरभि मिश्रा, बड़े बाबू रमेश चौधरी, सभासदगण सहित अनेक लोग मौजूद रहे l सोमवार को बोली प्रक्रिया 13 लख 11842 से शुरू की गई भगवती एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि गौरव जयसवाल ने दमदारी के साथ बोली लगाया वहीं पूर्व में बोली लगाने वाले बीके एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि संजय चौरासिया ने पहले ही राउंड में बोली लगा कर शांत हो गए जबकी एमबी कनस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि दिलीप यादव तीन राउंड में सबसे ऊंची बोली लगाकर टैक्सी स्टैंड का ठेका अपने नाम कर लिया l बताते चले की नगर पंचायत द्वारा पूर्व में दो बार टैक्सी स्टैंड की नीलामी के लिए विज्ञप्ति निकाली गई थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से दोनों ही बार किसी भी फर्म या ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई और नीलामी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।प्रशासन द्वारा तीसरी बार नीलामी प्रकाशित कराई गई, जिसमें इस बार तीन फर्मों ने हिस्सा लिया। नीलामी की प्रक्रिया काफी प्रतिस्पर्धी रही और कुल तीन राउंड तक बोली लगाई गई।नीलामी के अंतिम चरण में पीपीगंज (गोरखपुर) स्थित MB कंस्ट्रक्शन ने सबसे ऊंची बोली लगाई। फर्म ने ₹13,13,500 की उच्चतम बोली लगाकर टैक्सी स्टैंड का ठेका अपने नाम कर लिया।
नगर पंचायत प्रशासन ने नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने पर संतोष व्यक्त किया है। अब जल्द ही संबंधित फर्म को स्टैंड संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। इस दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, दिलीप कन्नौजिया, आदित्य राय, सागर कनौजिया, राजन चौरसिया, सन्नी कन्नौजिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे l