logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, जांच की मांग तेज

घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, जांच की मांग तेज
फतेहपुर:
अम्बापुर से हथगांव मार्ग पर स्थित मोहम्मदपुर कला गांव में सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव वालों का आरोप है कि वर्षों बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ, लेकिन इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा, जिससे सड़क जल्द ही खराब होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
वहीं इस मामले में PWD के एक्सईएन ने कहा है कि यदि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

49
1482 views

Comment