जयपुर में ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का आयोजन, बारां टीम की सक्रिय भागीदारी।
छबड़ा(बारां)जयपुर राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आयोजित ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ में बारां जिले की टीम ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोंग्रेस के बारां जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के नेतृत्व में छबड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लेकर संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं विभिन्न सत्रों में भाग लेकर राष्ट्रहित,सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार से जुड़े विषयों पर अपने उच्च पदाधिकारियों के साथ तीन दिनों तक चर्चा की गयीं।इस अवसर पर पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला प्रवक्ता एस.एल.नागर के अनुसार राजीव गांधी पंचायती राज संगठन,राजस्थान द्वारा यह शिविर 11 से 13 अप्रैल तक जयपुर (कूकस) स्थित आर-बाग रिजॉर्ट में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” आयोजित हुआ। इस शिविर में विभिन्न विषयों पर नए सदस्यों को प्रमुख नेताओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों से संवाद का अवसर मिला।संगठन के लिए इस प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान प्रत्येक जिले से कम से कम तीन साथियों की भागीदारी सभी जिलों से सुनिश्चित हुयीं।