logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबेरा भारतीय स्टेट बैंक में पदस्थ कर्मचारी कर रहे अपनी मनमानी से आम जनता परेशान

//सिंग्रामपुर //

दमोह जिले की जबेरा तहसील में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि बैंक के कुछ कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं, जिससे आम ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बैंक में अपने काम के लिए आने वाले सामान्य ग्राहकों को नियमों और प्रक्रियाओं का हवाला देकर घंटों इंतजार कराया जाता है, जबकि कर्मचारियों के परिचित लोगों का काम प्राथमिकता के आधार पर जल्दी कर दिया जाता है। इस वजह से बैंक में भेदभाव जैसी स्थिति बनती जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी है

विशेष रूप से शाखा में पदस्थ हेड कैशियर सौरभ राय जो निज तहसील में पदस्थ है वे अपने परिचितों को पहले बुलाकर उनका काम तुरंत निपटा देते हैं, जबकि दूर-दराज से आने वाले गरीब और जरूरतमंद हितग्राही लंबी कतारों में खड़े रहने के बावजूद अपना काम नहीं करा पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों हो रहे हैं।

हालांकि, जब इस संबंध में शाखा प्रबंधक अभिषेक रंजन को शिकायत से अवगत कराया गया, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संबंधित हितग्राही की समस्या का तुरंत समाधान कराया। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि यदि शिकायत उच्च स्तर तक पहुंचे, तो समस्याओं का निराकरण संभव है।

इसके बावजूद स्थानीय लोगों की मांग है कि भारतीय स्टेट बैंक के उच्च अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और यह सुनिश्चित करें कि बैंक में सभी ग्राहकों को समान और पारदर्शी सेवा मिले, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा या भेदभाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

15
360 views

Comment