logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दुर्घटना में सिवनी के युवक की मौत

बालाघाट. पड़ोसी जिले सिवनी के थाना उंगली अंतर्गत आने वाले गांव गुरैरा मॉल निवासी बीरबल मरावी के 20 वर्षीय पुत्र संदीप मरावी की 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के मध्य बालाघाट सिवनी रोड पर मोटरसाइकिल पेड़ से टकराने की वजह से मृत्यु हो गई. तो वहीं मोटरसाइकिल के पीछे बैठी एक महिला का इलाज लालबर्रा अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने जानकारी दी की संदीप सहित अन्य तीन मोटरसाइकिल सवार बालाघाट लालबर्रा में एक रिसेप्शन कार्यक्रम में आए थे और रात्रि में वापस लौट रहे थे तभी सामने से एक गाड़ी आई जिसमें अपार लाइट बहुत तेजी से जल रहा था संदीप उस लाइट से बचने के लिए सड़क किनारे गाड़ी किया और इस दौरान उसकी गाड़ी का हैंडल पेड़ से टकरा गया उसके वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस कारण उसे लालबर्रा अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन यहां पर लाने से पहले उसकी मृत्यु हो गई थी.

0
362 views

Comment