logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फिर एक बार मानवता हुई शर्मशार दुनिया देखने से पहले ही सिस्टम ने निगली नवजात बच्ची की जिंदगी

फिर एक बार मानवता हुई शर्मशार दुनिया देखने से पहले ही सिस्टम ने निगली नवजात बच्ची की जिंदगी

हथगाम / फतेहपुर
दुनिया देखने से पहले ही सिस्टम ने कर दी दुध मुँहे नवजात बच्ची की हत्या स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ी नवजात शिशु जिम्मेदारों की अनदेखी ने उजाड़ दी नवजात की दुनिया स्वास्थ्य महकमे के मुखिया उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पूरे प्रदेश में भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दम भर रहे हैं परंतु एक गंभीर मामला फतेहपुर जिले के हथगाम थाना कस्बा हथगाम से निकल कर ह्रदय विदारक घटना ने तो स्वस्थ्य मंत्री के सपनों की दुनिया ही उजाड़ कर रख दी भले ही उपमुख्यमंत्री की सख्ती का असर पूरे प्रदेश में हो परन्तु फतेहपुर मे लगातार हो रही हृदय विदारक घटनाओं ने ने तो यह स्पष्ट कर ही दिया कि जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने वातानुकूलित कार्यालय से निकल कर जमीनी स्तर पर आम जनमानस के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने मे पूरी तरह असफल हो रहे हैं पूरे जनपद में जिस तरह से गांव की गलियों से लेकर शहर मुख्यालय तक झोलाछाप डॉक्टरों की फौज ने मकड़जाल फैला रखा और दिन दहाड़े मानव जीवन से खिलवाड़ व लापरवाही से कत्लेआम कर रहे हैं वहीं स्वास्थ्य महकमे का पूरा कुनबा सब कुछ खुली आंखों से देखने के बाद मोतियाबिंद होने का दिखावा कर रहे हैं आज सुबह जब हथगाम थाना के पुराना बस स्टॉप से कुछ ही दूरी पर हुसैनगंज कड़ा मार्ग से 20 मीटर अंदर धड़ल्ले से चल रहा मरियम मेडिकल स्टोर की आड़ मे अवैध हॉस्पिटल हथगाम कस्बे के अंदर अवैध हॉस्पिटलों की धमाचौकड़ी ने मचा रखी है लूट जब परिजनों ने नवजात शिशु को जाकर देखा तो दिल दहल गया मानो आंखें फटी की फटी रह गई हथगाम कस्बे के बीचो बीच मरियम मेडिकल स्टोर मे आखिर किसके रहमों करम पर सालों से चल रहा डिलीवरी करवाने का कथित खेल गर्भ मे पल रही नवजात शिशु के जन्म लेते ही सिस्टम ने छीन ली जिंदगी परिजनों का आरोप नवजात शिशु का रूपयों के लेनदेन को लेकर घंटों पड़ा रहा शव सूचना पर मौके पर पहुंची हथगाम पुलिस जांच जारी क्या नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पुलिस करवाएगी नवजात शिशु के शव का अंतिम परीक्षण या सिस्टम बंद कर लेगा अपनी आंखें स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है की एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही एक महिला डॉक्टर का नाम सुर्खियों मे है अनट्रेंड स्टॉप रात भर प्रसूता के ऊपर ढ़हाता रहा है सितम सुबह होते ही परिजनों का टूटा सपना परिजनों के कलेजे में धधक रही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की ज्वाला नवजात बिटिया की मृत आत्मा डीएम फतेहपुर से मांग रही इंसाफ साहब मेरा क्या कसूर था दुनिया देखने से पहले ही सिस्टम ने कर दी मेरी हत्या

16
1022 views

Comment