logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकुमार पटेल बने वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

बनखेड़ी क्षेत्र के समीप ग्राम माल्हनवाड़ा निवासी राजकुमार पटेल को वीर गुर्जर महासभा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज गुर्जर की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष निहाल सिंह गुर्जर द्वारा की गई है।
राजकुमार पटेल राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े एक सक्रिय युवा नेता हैं। वे पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा पिछड़ा मोर्चा, जिला नर्मदापुरम में जिला मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

35
4949 views

Comment