logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक


हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

मिल्कीपुर अयोध्या।
थाना इनायत नगर, जनपद अयोध्या में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्री पीयूष की अध्यक्षता एवं थाना अध्यक्ष श्री रतन कुमार शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश कुमार, महिला उप निरीक्षक सोनाली गुप्ता, हेड कांस्टेबल रमापति त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल राकेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल धनंजय पटेल, कांस्टेबल केशव, महिला कांस्टेबल कामिनी कुशवाहा एवं महिला कांस्टेबल मोनिका गुप्ता द्वारा श्री राम फेर शिव फेर स्नातक एवं परास्नातक महाविद्यालय पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज-5.2 के द्वितीय चरण के तहत छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा पुलिस आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही सुकन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ एवं उनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई। टीम द्वारा छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध, जनधन खातों के दुरुपयोग एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जागरूकता संबंधी जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना और अपने सवाल भी पूछे।

1
508 views

Comment