यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 70 वाहनों का चालान किया गया...
यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 70 वाहनों का चालान किया गया।
एटा-यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.04.2026 को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन तथा प्रेशर हॉर्न की विशेष चेकिंग की गई, चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित कुल 70 वाहनों के चालान किया गया तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने व कभी भी ओवरस्पीड एवं लापरवाही से अपना वाहन न चलाने के संबंध में भी लोगो को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय सिंह, एआरटीओ श्री सतेन्द्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।