बड़ाऊ व जसरापुर में गौरव पथ का प्रस्ताव
खेतड़ी तहसील के ग्राम जसरापुर व बड़ाऊ में गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इसके लिए सरपंच झंडू राम गुर्जर व मंजू देवी ने खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया है।पिडब्ल्यूडी खेतड़ी के सहायक अभियंता प्रणव शीला ने बताया कि प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए सरकार को भेज दिया गया है जिसकी तुरंत स्वीकृति मिलने की संभावना है।