बड़ाऊ व जसरापुर में गौरव पथ निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 5000 से ऊपर की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार की बजट घोषणा के बाद विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावो को स्विकृति मिल चुकी है। जिसके तहत खेतड़ी के ग्राम बड़ाऊ में 2.5 किलोमीटर व जसरापुर में 2 किलोमीटर अटल पथ (गौरव पथ ) का निर्माण किया जाएगा , जिसकी सामान्य चौड़ाई 7 मीटर होगी । जिसके लिए सरपंच झंडूराम गुर्जर व मंजू देवी ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का आभार जताया । पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता प्रणव शिला ने बताया कि विभाग ने अंतिम चयन के बाद प्रस्ताव सरकार को भेज दिये है जल्द ही स्विकृति मिलने की उम्मीद है।