logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपालसागर । मौसमी बीमारियों के देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा खण्ड बैठक ✍️पढ़े चुण्डावत श्याम सिंह की खबर

डॉ.कन्हैया लाल मीणा बीसीएमओ ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गतिविधियों का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मलेरिया क्रेश प्रोग्राम के तहत फील्ड विजिट कर मॉनिटरिंग और सुपरविजन करने को कहा गया है।अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मीटिंग मे जिला स्तरीय अधिकारियों ने भूपालसागर खंड के उप स्वास्थ्य केंद्र पर उन्होंने आशा, एएनएम और सीएचओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एंटी-लार्वल, सोर्स रिडक्शन और घर-घर सर्वे को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। टीमों द्वारा बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त के मरीजों की पहचान कर उपचार एवं स्वास्थ्य शिक्षा की समीक्षा की गई हीट वेव से बचाव के उपाय- स्वास्थ्य विभाग ने लू और गर्मी से बचाव के लिए नागरिकों को हल्के कपड़े पहनने, अधिक पानी और तरल पदार्थ लेने, छायादार स्थान पर रहने, हल्का भोजन करने तथा दही, छाछ, लस्सी, कच्ची कैरी और प्याज का सेवन करने की सलाह दी है। आवश्यकता पड़ने पर बाहर निकलते समय छाता साथ रखने की भी अपील की गई है।
बीपीएम मुकेश शर्मा खंड भूपालसागर द्वारा साफ-सफाई, दवा भंडारण, वार्ड व्यवस्था, ड्यूटी रजिस्टर, प्रयोगशाला जांच एवं ओपीडी-आईपीडी व्यवस्थाओं का और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए
ब्लॉक मीटिंग मे सभी फिल्ड के चिकित्सा अधिकारी,एलएचवीं सिस्टर, एएनएम सिस्टर,सीएचओ, बीएचएस,एसटीएस, पीएचएस,एमपीडब्लू, बीएनओ आदि कर्मचारी मीटिंग मे उपस्थिति थे

35
2862 views

Comment