श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
आज 13 अप्रैल को श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर आगरा विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 14 अप्रैल को अवकाश रहने के कारण जयंती कार्यक्रम एक दिन पूर्व ही मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के प्रेरणादायी जीवन प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने अनेक कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा का साथ नहीं छोड़ा और समाज के उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को उनके बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में समाज के बंधु श्री गुलशन, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती डॉली, श्रीमती अंजलि सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए किया गया।