logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव स्थित परदेसी ढाबा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा

ब्रेकिंग फतेहपुर
थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव स्थित परदेसी ढाबा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार डीसीएम ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में डीसीएम चालक सुजीत कुमार की पत्नी मंजू, जो उसी वाहन में बैठी थी, की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चालक सुजीत कुमार को मामूली चोटें बताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थरियांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर लगे जाम को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक के दौरान लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

26
1750 views

Comment