logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैशाली जिले के जंदाहा से पटना के लिए नई सरकारी बस का परिचलन शुरू !.. उमेश सिंह कुशवाहा (महनार विधायक सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष, बिहार )

बिहार - वैशाली जिले के जंदाहा से पटना बस सेवा का शुरुआत : क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात
महनार विधानसभा क्षेत्र के जंदाहा वासियों के लिए आज का दिन अत्यंत ऐतिहासिक और हर्ष का दिन है। जनसुविधा को सुलभ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्री Shrawon kumar जी के साथ आज “जंदाहा टू पटना” सरकारी बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया।

यह बस सेवा क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। विशेषकर वे छात्र-छात्राएं, मरीज एवं रोज़गार के लिए प्रतिदिन पटना आने-जाने वाले नागरिक, जिन्हें अब एक सुलभ, सुरक्षित एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह पहल आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में हताहत हुए तीन व्यक्तियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। साथ ही, प्रशिक्षण प्राप्त छह महिला बस चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, जीविका समूह द्वारा निर्मित पोशाकों का आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच वितरण किया गया तथा वैशाली जिले की जीविका दीदियों को सैकड़ों करोड़ रुपये का बैंक ऋण प्रदान कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया।

0
0 views

Comment