खजुराहो प्रशासन की भारी लापरवाही, खजुराहो स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ता जा रहा है,
खजुराहो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। कई जगहों पर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा। गंभीर बीमारियों के मामलों में मरीजों को जिला मुख्यालय या बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।