logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिंदगी की जंग हार गया सड़क हादसे में घायल युवक, मौत की खबर से क्षेत्र में पसरा मातम

AIMA न्यूज एजेंसी।
​बृजमनगंज (महाराजगंज): आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड संख्या 15, मनसबगढ़ निवासी सनोज चौधरी (28) की मौत के साथ ही उनके परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। 6 दिनों तक अस्पताल के बिस्तर पर मौत से जूझने के बाद आखिरकार रविवार की रात सनोज ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह जैसे ही एंबुलेंस से उनका शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
​6 अप्रैल को हुआ था हादसा
​विदित हो कि बीते 6 अप्रैल 2026 की रात बृजमनगंज-लेदवां चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। इस हादसे में सनोज चौधरी और सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया था।
​चेयरमैन ने बढ़ाया मदद का हाथ
​हादसे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सिद्धार्थनगर पहुंचे थे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन सनोज को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले गए थे, जहां लगातार 6 दिनों तक उपचार चला, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
​परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
​मृतक सनोज दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई मनोज चौधरी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सनोज का एक मासूम पुत्र भी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है। शव पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
​मौके पर उमड़ी भारी भीड़
​शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए चेयरमैन राकेश जायसवाल के साथ झिनक चौधरी, सतेंद्र चौधरी, परमेंद्र चौधरी, नागेन्द्र चौधरी, सतपाल चौधरी, झिनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, धर्मेन्द्र चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
​पुलिस कार्रवाई:
सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की। एसआई गजेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल अरविंद खरवार ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

91
2863 views

Comment