logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सेक्टर 19-20 में की गई पैदल गश्त, नशा करने वालों व तस्करों को चेतावनी

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सेक्टर 19-20 में की गई पैदल गश्त, नशा करने वालों व तस्करों को चेतावनी



कैथल, 10 अप्रैल ( ) पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास की अगुवाई में सेक्टर 19-20 में विशेष पैदल गश्त की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की इस दौरान करीब 30 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने पूरे दोनो सेक्टर की मार्केट सहित अन्य जगह का दौरा किया। पुलिस टीम की मौजूदगी से शहर वासियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ तथा असामाजिक तत्वों में भय पैदा हुआ। गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी नशे को बढ़ावा न दें। साथ ही युवाओं को विशेष रूप से नशे से बचने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशे की खरीद-फरोख्त या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कैथल पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

0
296 views

Comment