*रामनगर स्कूल शिक्षा विभाग घोटाला अपडेट: FIR के बाद भी जारी निर्माण पर DEO सख्त सभी प्राचार्य को दिए निर्देश*
मैहर जिले के रामनगर में हुए 4 करोड़ 37 लाख रुपए के घोटाले में साक्ष्य छिपाने और स्कूलों के प्राचार्यों के नाम FIR दर्ज होने के बावजूद बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के स्कूलों में ठेकेदारों द्वारा लगातार निर्माण कार्य कराए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए,अन्यथा संबंधित प्राचार्य, अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ठेकेदारों द्वारा दबाव बनाकर अवैध कार्य कराने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है, अमरपाटन एसडीओपी ने स्कूलों में जाकर प्राचार्यों के बयान दर्ज किए है। डीईओ ने ये आदेश 4 अप्रैल को दिए थे जिसके बाद जांच और तेज हो गई है।